फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   subhash chandra bose remembered

शिद्दत से याद आए नेताजी, श्रद्धासुमन अर्पित

Thu, 23 Jan 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose remembered
जनपद न्यायालय परिसर में अधिक्ताओं ने मनाया नेताजी की जयंती - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नेताजी को किया याद, श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन

सनई तिराहे पर स्थापित सुभाष बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण
नेताजी के संघर्षों को आगे बढ़ाने का लिया सामूहिक संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। देश की आजादी में सब कुछ न्यौछावर करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा के साथ ही संघर्षों को आगे बढ़ाने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से सटे सनई तिराहे पर स्थापित सुभाष चन्द्र बोस की जयंती अवसर पर विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा पर टीम समर्पण के सन्नी उपाध्याय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अगुवाई में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने वालों में घनश्याम मिश्रा, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, महेश वर्मा, संपूर्णानंद पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, रमेश मिश्रा आदि की उपस्थिति रही। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद मो. मुकीम, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय समेत रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, कैलाश पंछी, इनामुर्रहमान, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चंद्र पांडेय, अकरम अली सिद्दीकी, प्रदीप ठाकुराई, सौरभ कुमार सिंह, शाहरुख पठान, ज्योति पांडेय, नीरज मिश्रा, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र मिश्रा की मौजूदगी रही। मूरित देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी में पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुुक्ला की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में त्रिपुरारी पांडेय, आराधना दुबे, संतोष शुक्ला, कमलाकांत, सुशील पासवान, कुलदीप श्रीवास्तव, विजय, राधेश्याम यादव आदि की उपस्थिति रही। ब्रहर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह अनाथालय जगमोहनी के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। बाद में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नंदनी कुमारी प्रथम, अमर प्रजापति द्वितीय, शिवकुमार तृतीय, संभावती को सांत्वना पुरस्कार मिला। संचालन रमेश कुमार ने किया। उमेश, गोविंद, प्रिया, रामाशीष, अखिलेश, अमित, विशाल, विक्रम, गुड़िया, विनय कुमार, शिवशंकर की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मनाई जयंती
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा की अध्यक्षता व संचालन दिव्य प्रकाश शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में अंजनी दुबे, विजय शुक्ला, मनीष सहाय श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला, घनश्याम उपाध्याय, बाल कृष्ण शुक्ला, रविन्द्र पांडेय, रमेश ओझा, अनिरुद्ध गुप्ता, रामशंकर दुबे, सुधाकर मिश्र, ओम शंकर पांडेय, आशुतोष पांडेय, विकास शुक्ला, जितेन्द्र त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, रितेश मिश्रा, राम चन्द्र आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे सुभाष चंद्र बोस
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विलक्षण महान पुरुष सुभाष चंद्र बोस थे जो भारत की स्वतंत्रता के लिए जन्मे, जीवित रहे और अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहे। दिलीप श्रीवास्तव, वेंकटेश्वर, भैया शिवांश मिश्र, आशीर्वाद शुक्ला व देवांश पांडेय, निमिष शुक्ल, गोविंद सिंह, कृष्ण कांत दुबे, आलोक मिश्र, अनीस पाठक, विनोद, रवि प्रकाश मिश्र, विशंभर नाथ द्विवेदी, राजेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, पंकज सिंह उपस्थित थे।
व्याख्यान प्रतियोगिता में बच्चियां अव्वल
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में जिला एकीकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करने से ही अपना व राष्ट्र का विकास हो सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल समेत प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद व सच्चिदानन्द शुक्ल ने भी संबोधित किया। अंत में व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सीनियर बालिका वर्ग में रूपाली प्रथम, खुशी पांडेय को द्वितीय, तथारीना मौर्या को तृतीय, जूनियर वर्ग अंतर्गत वंदना गुप्ता को प्रथम, रेनू गुप्ता द्वितीय, वन्दना रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थ शंकर पांडेय समेत उषा मिश्रा, जीना मद्देशिया, अनुपमा चौरसिया, नित्यानंद, सिद्धार्थ पांडेय आदि की उपस्थिति रही।
फोटो कैप्सन-23एसडीएन80पी व 81पी-डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्रमणि त्रिपाठी व पुस्तक विमोचन के दौरान मौजूद लोग।
समाजसेवा का संकल्प लिया
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में सामाजिक संगठन मित्रसंघ का स्थापना दिवस व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। सुभाषचंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान नेताजी राष्ट्रवाद व नरेन्द्र मोदी की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अजय पांडेय ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का देश की आजादी में विषेश योगदान रहा। कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2007 में मित्रसंघ की स्थापना की गई थी। तबसे मित्रसंघ सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्रमणि त्रिपाठी कहा कि सुभाषचंद बोस एक सुप्रीम कमांडर के रूप में कार्य करते हुए देश को आजादी दिलाने में अपना सब कुछ राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया। इस दौरान रामबक्स गौतम, रामआशीष पाठक, वासुदेवधर दूबे, रमेश पांडेय, दिनेश पांडेय, कसीम रिजवी, दयाशंकर गौतम, मित्रसंघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, श्याम सुंदर अग्रहरि, महंथ अशोक दास, दरोगा दूबे, मनोज श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
बढ़नी। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दयानंद एवं आर्यकन्या विद्यालय के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक बीपी त्रिपाठी ने सुभाषचंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वरिष्ठ शिक्षक वीके द्विवेदी, डीसी भारती प्रधानाचार्या शीला पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जेआर राही, वीपी शुक्ल, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, दीपक, रेनुका श्रीवास्तव, अंकिता मिश्रा, मंजू पाठक, रामबरन यादव आदि मौजूद रहे।
कैंडल जलाकर नेता सुभाषचंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
पूर्वांचल विद्यार्थी दल ने शहीद बुधई स्मारक पर बोस की जयंती समारोह मनाई
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। नगर के युवाओं के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहीद बुधई स्मारक परिसर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कैंडल जलाकर उन्हें याद किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्वांचल विद्यार्थी दल के जिला महामंत्री वकार मोइज खान ने कहा कि वह हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्र नायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों में से एक हैं। उनके कहने पर लाखों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और अपना सब कुछ बलिदान किया। उनकी वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी। जयंती कार्यक्रम में पूर्वांचल विद्यार्थी दल प्रदेश अध्यक्ष बनवारी गुप्ता ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बनवारी गुप्ता, पूर्वांचल विद्यार्थी दल जिला महामंत्री वकार मोइज खान, चंदन पांडेय, बलराम उपाध्याय, ऋषि वर्मा, समाजवादी छात्रनेता विष्णु, छात्रसंघ उपाध्यक्ष राहुल यादव, छात्र नेता मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, सूरज कुमार, अरमान अंसारी, कुबेर यादव, राहुल शर्मा, रवि चौधरी, गुड्डू सिंह, उमेश यादव, अजमेरी हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed