फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students showed their talent in talent search competition

Siddharthnagar News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट

Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in talent search competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत वासा दरगाह स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने अपने टैलेंट का जलवा बिखेरा, जिसकी सभी ने सराहना की।
मुख्य अतिथि संबोधन में बीईओ संजय कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में तमाम बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता से निश्चित ही बच्चों का उत्साह बढ़ेगा तथा प्रतिस्पर्धा के लिए भी बच्चे तैयार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिक्षक निपुण लक्ष्य पर ध्यान देते हुए कार्य करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ किया गया। स्वागत गीत गोपी, नीलम, पूर्णिमा, प्रियंका, अंशिका ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की बालिकाएं रेखा, अंजलि, सावित्री ने देश रंगीला पर डांस प्रस्तुत किया। वहीं दीपा, आंचल, अंजलि ने अपना रूप रंग गीत को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी बच्चों व उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को बीईओ ने पुरस्कृत किया।

इस दौरान संकुल शिक्षक अहमद सईद, तारिक मुस्तफा, इमरान अहमद ग्राम प्रधान, एआरपी मुस्ताक अहमद, राम नारायण दुबे, दिलीप कुमार, आकाश चतुर्वेदी, शहनाज बानो, इफ्फत जहां, नंदलाल, मोहम्मद वसीम, रज्जाक अहमद, राम सजीवन, जीनत जहां, परितोष ओझा, जसवंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed