फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students received good marks Jume

अच्छे अंक पाकर झूमे विद्यार्थी

Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students received good marks Jume
प्रतीक बंका के प्रथम स्थान लाने पर परिजनों ने खुश्‍ाी का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आईसीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल में 112 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रतीक बंका शीर्ष पर हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही सफल छात्र-छात्रा खुशी से झूम उठे। परिजनों का आशीर्वाद लिया और मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सुबह से ही नतीजे घोषित होने का इंतजार था। रिजल्ट जानने की बेकरारी इस कदर थी कि बार-बार उनकी नजरें घड़ी की ओर घूम रही थी। अपराह्न करीब 3 बजे जैसे ही परीक्षाफल घोषित हुआ, छात्र-छात्रा इंटरनेट पर अपना रिजल्ट जानने में जुट गए।
विज्ञापन

अच्छे अंक पाने वालों की खुशियां छिपाए नहीं छिप रही थी, वहीं आशानुरूप अंक न मिलने से कई निराश भी दिखे। आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले के एकमात्र स्कूल सेंट जेवियर्स में 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रतीक बंका ने सर्वाधिक 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कुशाग्र शुक्ला ने 94.83 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, इशिका मिश्रा व वैभव त्रिपाठी ने 94.67 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा राजीव श्रीवास्तव को 91 प्रतिशत अंक मिले। 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर थामस ने सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed