फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Students danced in the annual festival, won hearts

Siddharthnagar News: वार्षिक उत्सव में झूमे छात्र-छात्राएं, जीते दिल

Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students danced in the annual festival, won hearts
बिस्कोहर। विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर में बृहस्पतिवार रात को दूसरा वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शिवशक्ति तांडव की मनमोहक प्रस्तुति देकर शिक्षकों और मेहमानों का दिल जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ भनवापुर विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र व विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय के छात्र गंगाराम, अंश, साहिल, हाशिम मुजम्मिल, आदित्य, प्रियांशु आदि ने नृत्य, गायन और नाटक के साथ शिवशक्ति तांडव की प्रस्तुती से कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ ही कला और संस्कृति से जोड़नपा भी है। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, अंजली गुप्ता, गोपेश कुमार कुमार दुबे, अभयंकर सिंह, आबिद रिजवी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed