फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Student President made Sampurnanand

संपूर्णानंद छात्रसंघ अध्यक्ष बने

Fri, 07 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
 Student President made Sampurnanand
शोहरतगढ़ के डिग्री कालेज के चुनाव में प्रमाण पत्र दिखाते नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर संपूर्णानंद पांडेय ने जीत हासिल की है। बेहद कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राघवेंद्र पुरी को 12 मतों से शिकस्त दी। महामंत्री पद पर सौम्य अग्रहरि निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशी व समर्थक खुशी से झूम उठे। अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच संपन्न हुए चुनाव के लिए कॉलेज में चार बूथ बनाए गए थे। अलग-अलग बूथों पर कुल 923 छात्र-छात्राओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। इसमें सिर्फ 510 ने वोट दिया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित संपूर्णानंद को 208 मत मिले, जबकि राघवेंद्र पुरी 196 मत ही हासिल कर सके। अमित तिवारी को 100 मत मिला। छह मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर विपिन गुप्ता, महामंत्री पद पर सौम्य अग्रहरि, पुस्तकालय मंत्री अविनाश अग्रहरि, कला संकाय प्रतिनिधि अस्मिता राय व मनीष कुमार मिश्र निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल प्रताप चंद व चुनाव अधिकार डॉ. अर्जुन मिश्र के अलावा पर्यवेक्षक रूप के तैनात रामविलास यादव, जगदीश वर्मा, हरिश्चंद्र अग्रहरि, डॉ. एके श्रीवास्तव के अलावा कॉलेज स्टाफ मुश्तैदी से डटा रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ चुनाव संपन्न होने तक कॉलेज के भीतर डटे रहे। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में लगे सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व पुलिस जवानों के सहयोग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed