फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   student of siddharth university will got skill for employment

पढ़ाई के साथ रोजगार में दक्ष बनेंगे सिद्धार्थ विवि के छात्र

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
student of siddharth university will  got skill for employment
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पढ़ाई के साथ रोजगार में दक्ष बनेंगे सिद्धार्थ विवि के छात्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के अंशुल शर्मा ने बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के बीबीए विभाग में स्थापित इनक्यूबेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान संभावनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि ऐसे सेंटर के माध्यम से छात्रों को रोजगार की ओर कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने वर्किंग स्पेस, मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया, बैंक, सर्वर रूम, प्रस्तुतीकरण कक्ष, लाइब्रेरी निरीक्षण के दौरान सुधार के सुझाव दिए। कुलपति प्रो. हरिबहादुर श्रीवास्तव एवं कुल सचिव से सिद्धार्थ इनक्यूबेशन फाउंडेशन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश दीक्षित ने बताया कि सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विविध प्रकार के व्यवसाय और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के क्षेत्र के व्यवसाय भी इस सेंटर के माध्यम से व्यवसाय को और बेहतर कर सकते हैं। विशेष रुप से प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए यह सेंटर बहुत उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ विमल चंद्र वर्मा ने कहा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित है, लेकिन बड़े शहरों में व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर यहां के भी छात्र दक्ष होंगे। प्रशिक्षण कराने के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अनुबंध कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों में नई सोच को नवाचार के माध्यम से उनका स्टार्टअप करके उन्हें आप निर्भर बनाने में सेंटर विशेष भूमिका निभाएगा। यह जानकारी विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed