{"_id":"69cec3444ba06a3f670ff2ac","slug":"student-murdered-in-madanpur-10-days-before-wedding-with-strangulation-marks-on-neck-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1013-178462-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादी सेे 10 दिन पहले मदनपुर में छात्रा की हत्या, गले पर रस्सी से कसने के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादी सेे 10 दिन पहले मदनपुर में छात्रा की हत्या, गले पर रस्सी से कसने के निशान
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती फाॅरेंसिक टीम।
बरहज/मदनपुर। क्षेत्र के बरांव दलित बस्ती निवासी बृजेश प्रसाद के घोठ्ठे पर एक कमरे में बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले की काजल 20 वर्ष का शव मिला। जानकारी होने पर लोग जुट गए। चीख पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या की इस घटना को लोग प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। वहीं अधिकारियों ने भी घटना का जायजा लिया। जबकि आरोपी द्वारा थाने पर आत्मसमर्पण किए जाने की बात सामने आ रही है। बरांव गांव के दलित बस्ती निवासी शिवानंद प्रसाद की पुत्री और बीए की छात्रा काजल का शव बृजेश प्रसाद के घोठ्ठे पर कमरे में मिला।
लोगों के अनुसार काजल के गले पर काले रंग का गहरा निशान, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। शव के पास से पुलिस ने काले-सफेद रंग की रेशम की डोरी, सब्जी काटने वाला चाकू आदि बरामद किया। जबकि मौके पर ईंट भी पड़ी थी।
विज्ञापन
काजल का शव देखकर उसकी मां राजमती देवी दहाड़े मारने लगीं। वही परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने थाने पर पहुंच सरेंडर कर दिया है। सीओ रूद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।