{"_id":"63a0a57e1e27b87ca97ffe5a","slug":"student-got-threat-of-cyber-thug-put-money-in-account-siddharthnagar-news-gkp4614808125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्र को मिली साइबर ठग की धमकी, खाते में डाल दिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्र को मिली साइबर ठग की धमकी, खाते में डाल दिए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को मिली साइबर ठग की धमकी, खाते में डाल दिए रुपये
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव का मामला
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव निवासी एक इंटरमीडिएट के छात्र ने साइबर ठग की धमकी से परेशान होकर उसके दिए गए फोन पे नंबर पर 15450 रुपये भेज दिया। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के झिंगहा निवासी सत्यप्रकाश चौधरी इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पिता वीरेंद्र चौधरी परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में रहते हैं। उनका मुंबई के गोरेगांव के इंडियन बैंक में बचत खाता है। सत्यप्रकाश पिता के उसी खाते से अपने मोबाइल पर फोन पे चलाता है। सत्यप्रकाश के मुताबिक उसके पास गत 17 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम आशीष आनंद बताया और अपने को वीडियो कंपनी का शाखा प्रबंधक बताया और सत्यप्रकाश से कहा कि उसके आधार नंबर पर लोन लिया गया है, जल्द से जल्द उसे भरने की बात कहकर उसे धमकी दी कि अगर उसने लोन नहीं भरा तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। उसकी धमकी से सत्यप्रकाश डर गया और जालसाज के बताए गए पीएनबी के खाते में सात बार में 15450 रुपये भेज दिया। साइबर ठग का इससे मनोबल बढ़ गया और वह सत्यप्रकाश से 25 हजार रुपये और भेजने के लिए कहने लगा। सत्यप्रकाश ने सोमवार को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई व भेजे गए धन की वापसी की मांग की। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।