फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strong winds and hailstorms destroyed wheat crops in the fields.

Siddharthnagar News: तेज हवा के साथ ओलावृष्टि खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Sat, 21 Mar 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Strong winds and hailstorms destroyed wheat crops in the fields.
बिस्कोहर क्षेत्र में तेज बारिश और हवा के कारण खेतों में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
सिद्धार्थनगर। मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवा, गरज-चमक और बूंदाबांदी, बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे रबी की लगभग तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। खासकर सरसों-लाही, मटर और चना की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई, जबकि गेहूं की फसल कई जगह खेतों में गिरकर बिछ गई। बिस्कोहर समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। शहर के आसपास तेज बारिश तो नहीं हुई लेकिन मौसम की तासीर ठंडी हो गई। बिस्कोहर संवाद के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर और आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांह्न सवा 11 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब सवा घंटे तक जारी रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई और राहगीरों को दुकानों व घरों में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश और तेज हवा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। बिस्कोहर निवासी किसान बब्बू यादव तथा खरिकवा गांव के छांगुर, मंत्रराम, मुरली, रमई और दिवाकर ने बताया कि तेज हवा के कारण गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा और लागत भी निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed