{"_id":"58f8ea024f1c1bf258471140","slug":"strategies-to-take-the-untimed-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन परीक्षा कराने पर बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन परीक्षा कराने पर बनी रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अरबी-फारसी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई। शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दिया। नकल विहीन परीक्षा कराने की रणनीति बनाई गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने कहा कि अरबी-फारसी बोर्ड की परीक्षा होनी है। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्वक व नकल विहीन कराने की मंशा है। जिले में कुल 16 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नकल रोकने के लिए उड़न दस्ता टीम का गठन किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन ने कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए है। निर्देश में कहा है कि परीक्षा में विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी कदापि नहीं लगाई जाए। परीक्षा केंद्रों पर पानी, बिजली की व्यवस्था मुकम्मल करने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया है। इस दौरान डीआईओएस सोमारू प्रधान, अली हसन, मुस्तकीम कादरी, निजामुद्दीन सिद्दीकी, जमाल अहमद, अब्दुल मोहीद खान, विजय कुमार वर्मा और उदय प्रकाश मौर्या आदि मौजूद थे।