फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stoprd 1199 village account

- जिले के 1199 ग्राम पंचायतों के खातों के संचालन पर रोक

Tue, 06 Aug 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
stoprd 1199 village account
1199 ग्राम पंचायतों के खातों के संचालन पर रोक
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के कामों का ब्योरा न अपडेट करने पर पंचायत राज विभाग ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विकास कार्यों की कार्ययोजना पोर्टल अपलोड करने में लापरवाही बरतने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। जिले की 1199 ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगा दी गई है। खाते का संचालन तब शुरू होगा, जब पूरा डाटा संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा पोर्टल पर आपलोड कर दिया जाएगा। साथ ही 14वें वित्त आयोग के तहत होने वाले सभी कार्यों के भुगतान ऑनलाइन किए जाएंगे। शासन से आए पत्र के बाद जिले की सभी 1199 ग्राम पंचायतों के खातों पर विभाग ने रोक लगा दी है।
ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य पारदर्शिता पूर्ण तरीके से हो और उसके बारे में विभाग से लेकर शासन स्तर तक जानकारी हो सके। लिहाजा सभी विकास कार्यों की कार्य योजनाओं का ‘प्लान-प्लास’ पोर्टल पर अपलोड करने का नियम लागू किया गया है। ग्राम पंचायतों के होने वाले कार्यों का डाटा इसी पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह बात सामने आई है कि ग्राम पंचायतें अपने वार्षिक कार्य योजना को पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रही हैं। इस मामले में पिछले चार महीने से लापरवाही बरती जा रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए निदेशक पंचायती राज डॉ. ब्रह्मदेव तिवारी ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि डाटा अपलोड न करने वाले ग्राम पंचायतों की समीक्षा की जाए और कार्ययोजना प्लान-प्लास पर अपलोड की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुक्रम में ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही निर्देशों के पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन करें पेमेंट
पंचायती राज के निदेशक डॉ ब्रह्म देव राम त्रिपाठी ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि अब जो भी पेमेंट ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे हैं कि वह ऑनलाइन हो। जिससे की पारदर्शिता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed