{"_id":"65b18b3b5334a9673a095324","slug":"stop-on-buses-ahead-of-basti-devotees-returning-disappointed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-11918-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस्ती से आगे बसों पर राेक, निराश लौट रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस्ती से आगे बसों पर राेक, निराश लौट रहे श्रद्धालु
Thu, 25 Jan 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में श्रद्धालुओं के बढ़ती भीड़ के कारण बस्ती से आगे बसों के संंचालन पर रोक लगा दी गई है। जिससे श्रद्धालु निराश होकर लौट रहे है। रोडवेज के अनुसार मंगलवार को अयोध्या जा रहे बस काे बस्ती से आगे जाने पर रोक लगा दिया गया। जिससे 20 श्रद्धालुओं को वापस आना पड़ा।
अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला का दर्शन करने जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बस्ती से आगे सरकारी व प्राइवेट वाहनों पर रोक लगा दी है। जिससे जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं को डिपो से अपने घर वापस जाना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि जब भगवान राम बुलाएंगे तभी दर्शन हो पाएगा। जबकि रोडवेज के कर्मचारियों ने बताया कि रामलला का दर्शन करवाने के लिए डिपो ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में प्रशासन के आदेश के बाद अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
बोले श्रद्धालु
भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षों से इंतजार था। अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो गया है। अयोध्या दर्शन करने जाने के लिए रोडवेज आए थे। लेकिन बस नहीं चल रही है।
विज्ञापन
-शांति रावत, बिस्कोहर
भगवान राम का दर्शन करने जाने के लिए सुबह ही डिपो पर आए थे। लेकिन रोडवेज के कर्मचारी ने बताया कि बस्ती से आगे बस का संचालन नहीं हो रहा है। निराश होकर लौट रहे हैं।
-राम दुलारे यादव, दलपुर
अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण बस्ती से आगे बसों के संचालन पर रोक लगाया गया है। दो दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
-राजाराम सिंह, प्रभारी एआरएम