{"_id":"68262b0a12b55bf68309fa80","slug":"stone-pelting-on-baraatis-bus-one-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137532-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बरातियों की बस पर पथराव, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बरातियों की बस पर पथराव, एक जख्मी
विज्ञापन
- बलरामपुर के गौरा बाजार चौराहे के पास देर रात हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बलरामपुर के तुलसीपुर के आसपास किसी गांव से लौट रही बरात की बस पर गौरा चौराहा थाने के पास अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें एक व्यक्ति को चोट आई। गनीमत रही कि एक व्यक्ति को चोट आई नहीं तो बड़ा बवाल हो जाता।
इटवा थाना क्षेत्र के भावपुरमीरा गांव से बुधवार को एक बरात बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर के आसपास किसी गांव में गई थी। बुधवार देर रात बरात विदा होकर वापस आ रही थी। अभी बरातियों से भरी बस गौरा चौराहा पहुंचने वाली थी कि कुछ युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। जो चालक के पास बैठे युवक मो. जुबेर को लगा। इससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में एसओ गौरा बाजार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरातियों का विवाद घरातियों से पूर्व में ही हो गया था। फिलहाल जानकारी की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।