फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stone pelting on Bansi Municipal Council President's car

Siddharthnagar News: बांसी नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव

Tue, 12 May 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Bansi Municipal Council President's car
बाराबंकी/बांसी। सिद्धार्थनगर जिले की बांसी नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी की गाड़ी पर रविवार देर रात देवा रोड पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इससे उनकी कार के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। गाड़ी में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक से मामूली टक्कर के बाद कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर हमला किया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष किसी कार्य से लखनऊ की ओर जा रही थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शहर से करीब दो किलोमीटर दूर देवा रोड पर उनकी गाड़ी की एक बाइक से मामूली टक्कर हो गई थी। इसपर बाइक सवार युवक उग्र हो गए और उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद युवकों ने चलती कार को घेर लिया और उस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से कार के पिछले और साइड के शीशे टूट गए। हमले के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया, जिसका फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसकी सूचना अपने परिजनों और पति सपा के जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी को दी। इदरीश पटवारी के मुताबिक घटना के संबंध में ई-एफआईआर की गई है। साथ ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।

सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि यह विवाद सड़क पर हुई एक टक्कर को लेकर शुरू हुआ था। नगर पालिका अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed