{"_id":"6787fa8028bd20bcac0d10c9","slug":"stiffness-in-jointscold-diarrhea-patients-also-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-127132-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जोड़ों में जकड़न...कोल्ड डायरिया के भी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जोड़ों में जकड़न...कोल्ड डायरिया के भी मरीज
Wed, 15 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। जिला अस्पताल में जोड़ो में दर्द, सूजन सहित अन्य के मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही कोल्ड डायरिया के मरीजों में भी इजाफा हुआ है।
जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है, लोगों को हड्डियों, जोड़ो और पुरानी चोट में दर्द होना, मांस पेशियों में जकड़न और गठिया रोग की समस्या सामने आ रही है। सूजन से जुड़े मामले भी सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में पहले जहां 100 मरीज आ रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। इनमें से आधे मरीज दर्द से जुड़ी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को सर्दी से बचाव रखने के साथ ही व्यायाम आदि की सलाह दे रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम्भू ने बताया कि ठंड के मौसम में अस्थि रोग से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे मौसम में मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड से बचाव के साथ योग भी करना चाहिए। दूसरी तरफ सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बच्चे व बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 30 मरीज आ रहे हैं। साथ ही बुखार, सांस आदि के मरीज भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कोल्ड डायरिया में बार-बार पतला मल, पेट में मरोड़, बुखार, बेचैनी, सामान्य से ज्यादा प्यास लगना, भूख कम लगना, उल्टी व मल के साथ खून आना जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसी स्थिति में बिना देर किए उनका इलाज जरूरी है। डाॅ. डीपी सिंह ने बताया कि पानी के कम सेवन के कारण ही ठंड में दस्त की समस्या होती है। इसके लिए जरूरी है कि तरल पदार्थ का सेवन करें। ठंड से बचाव करें और चिकित्सक से दिखाएं।