{"_id":"66242eca603fb828a3067534","slug":"state-topper-ujala-gupta-will-become-ias-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116151-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आईएएस बनेंगी प्रदेश की टॉपर उजाला गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आईएएस बनेंगी प्रदेश की टॉपर उजाला गुप्ता
Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया की छात्रा उजाला गुप्ता ने हाईस्कूल में 96.83 प्रतिशत अंक पाकर बहुत खुश हैं। वह प्रदेश के टॉप-10 लोगों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि वह आगे की पढ़ाई पूरा करके आईएएस बनना चाहती हैं। इसके लिए वह घर पर भी कोर्स पूरा करने के लिए भी पढ़ाई करती है। वह कक्षा 6 से इसी विद्यालय पे पढ़ाई कर रही हैं। उजाला गुप्ता का कहना है कि इतने बड़े लेबल पर पहुंचने के लिए हम अपने विद्यालय परिवार का आभारी हूं। जिन्होंने स्कूल में छुट्टी होने के बाद अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराते थे। उजाला गुप्ता संतकबीरनगर जिले के राजेडिहा गांव की रहने वाली छात्रा हैं। उनके पिता साथा ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन