फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   State employees took the torch procession

राज्य कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 27 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
State employees took the torch procession
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने वेतन विसंगति को दूर करने की मांग लेकर शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। केंद्र कर्मचारी के समान भत्ते की मांग को उठाया। कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संयुक्त परिषद अनिल सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के लिए सप्तम वेतन समिति ने प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। शासन से हुई वार्ता के क्रम में केंद्रीय वेतनमान कर श्रेणीवार विभक्त करने के बाद कार्मिकों का वेतमान निर्धारित होगा। ऐसे कई कार्मिक है जिनके सेवा केंद्रीय सेवा में नहीं है। उन पर अभी निर्णय होना है। विभिन्न संवर्गों की विसंगतियां छठवें वेतन आयोग में दूर नहीं हो सका। कर्मचारियों को वाहन भत्ता नहीं मिल रहा है। कई ऐसे कर्मचारी है जिनकी सेवा को 35 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते विनियमतीकरण देर से किया गया।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन सेवा को जोड़ कर वेतन का लाभ दिया जाए। केंद्र के बराबर भत्ता भी प्रदान किया जाए। इस दौरान जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश शुक्ला, कार्यालय सचिव सुजीत कुमार जायसवाल, संप्रेक्षक सुरेश कुमार पांडेय, अवधेश यादव, रणजीत कुमार, जय सिंह सोनकर, विनय कुमार श्रीवास्तव, अनूप सिंह, राजकुमार, विजय कुमार यादव, अश्वनी पाठक, शिव कुमार मिश्रा, अर्जुन यादव, शिवनंद सहानी और अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed