फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stamp vendors on one day strike

एक दिन की हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर

Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stamp vendors on one day strike
एक दिन की हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर
विज्ञापन

बांसी। ऑल यूपी स्टांप वेंडर एसोसिएशन के बैनर तले बांसी के स्टांप वेंडर्स मंगलवार को एक दिवसीय स्टांप बिक्री का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहे। मांगों के समर्थन में ज्ञापन सब रजिस्ट्रार को सौंपा।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा अपनी जायज मांग के लिए हम संघर्षरत हैं। सरकार को उनकी समस्याओं पर विचार कर निराकरण करना चाहिए। जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने कहा कि मुझे खुशी है, हमारे साथी कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में शामिल हुए हैं। भविष्य में भी इसी तरह एकजुटता का परिचय देना है।
विज्ञापन

उन्होंने सब रजिस्ट्रार रामसहाय के पास पहुंचकर स्टांप आयुक्त लखनऊ को संबोधित पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद सब रजिस्टार रामसहाय ने कहा कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान शरद पांडेय, कुलदेवी, मोहम्मदीन, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मोहित जायसवाल, रामवृक्ष, सैफुल्ला, मनोज कुमार, पवन कुमार, ओमप्रकाश मौर्या, जगदीश, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed