फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ssb saved from human trafiicing

झूठे प्यार में फंसा कर युवती को मुंबई ले जा रहा था मानव तस्कर, बॉर्डर से पकड़ा गया

Wed, 11 Dec 2019 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर/ककरहवा।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर/ककरहवा। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
ssb saved from human trafiicing
एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार की शाम एक 20 वर्षीय युवती को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर मानव तस्करी के उद्देश्य से मुंबई ले जाते समय ककरहवा बॉर्डर पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 43वीं वाहिनी ककरहवा के कंपनी कमांडर कपिल देव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक किसी लड़की को झूठे प्यार में फंसा कर ककरहवा बॉर्डर के रास्ते मुंबई ले जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंपनी कमांडर ने युवक और युवती को सीमा पर रोक कर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। एसएसबी ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी।
विज्ञापन


ककरहवा चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि युवक की पहचान महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कैटवालिया पाठक निवासी शब्बीर आलम के रूप में की गई है। बताया कि वह पहले लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर 10 दिन पूर्व ही लड़की को सोनौली बॉर्डर के रास्ते भगाकर लुंबिनी में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम वह ककरहवा बॉर्डर के रास्ते लड़की को मुंबई ले जाने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया। पकड़े गए युवक व युवती को एसएसबी द्वारा सूचना पाकर पहुंची कोल्हुई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, 43वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह ने बताया कि इस समय सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमा पर किसी तरह की मानव तस्करी को रोकने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed