{"_id":"6596f695fc9074599b0a9e0a","slug":"ssb-raids-three-houses-on-the-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10886-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर तीन घरों में एसएसबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर तीन घरों में एसएसबी का छापा
Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मदरहना उर्फ रामनगर के टोला मटियरिया में बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम ने तीन-अलग घरों में छापा मारा। एसएसबी बजहा, पुलिस चौकी बजहा और कस्टम खुनुवां की टीम ने मौके से 93 बोरी यूरिया बरामद की। पकड़ी गई खाद को जब्त करके कस्टम को सुपुर्द कर दिया। यह खाद रात में तस्करी कर नेपाल बार्डर पार चली जाती।
टीम में एसएसबी ४३वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा इंस्पेक्टर कैलाश डान, खुनुवां कस्टम इंस्पेक्टर अक्षय यादव, बजहा चौकी इंचार्ज राम कुमार राजभर, कांस्टेबल अभिनव कुमार, सतीश कुमार एक सूचना के आधार पर बार्डर पर स्थिति मटरियरिया गांव में पहुंचे। यहां तस्करों की ओर से रखी गई यूरिया छापा मारकर जोगिंदर के घर से 33 बोरी यूरिया व दो बाइक, शिव पूजन के घर से 20 बोरी यूरिया व राम प्रकाश यादव उर्फ छोटू के घर से 40 बोरी यूरिया बरामद किया है। बरामद यूरिया मय मोटरसाइकिल को कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई कर खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
-- -
बाॅर्डर पर हो रही है इन सामानों की तस्करी
भारत-नेपाल सीमा के नौ मेंस से सटे स्थित मटियरिया गांव तस्करी के लिए काफी मुफीद और चर्चित है। तस्कर दिन भर सीमावर्ती क्षेत्र के कस्बा व शहरों से चीनी, खाद, चावल, रडीमेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक व अन्य सामान लाकर इन्ही सीमाई गांव में रखते हैं और शाम होते ही डंप किए सामानों को सीमा पार नेपाल पहुंचा देते हैं। जिससे इनको मोटी कमाई होती है। इसी कड़ी में तड़के सुबह तस्करी के जरिए सीमा पार ले जाए जाने के लिए रखी।