{"_id":"5d504a508ebc3e6d0a3e0831","slug":"ssb-caught-teenager-going-in-nepal-siddharthnagar-news-gkp3173720144","type":"story","status":"publish","title_hn":"- संतकबीरनगर की किशोरी को नेपाल ले जाते समय एसएसबी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- संतकबीरनगर की किशोरी को नेपाल ले जाते समय एसएसबी ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोेएडा व लखनऊ के ध्यानार्थ--
एसएसबी ने नेपाल जा रहे किशोरी व युवक को पकड़ा
संतकबीरनगर जिले की किशोरी व महराजगंज का रहनेवाला है युवक
ककरहवा बॉर्डर पर जवानों ने दोनों को बखिरा पुलिस को किया सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने शनिवार की शाम एक सोलह वर्षीय किशोरी और एक युवक को पकड़ा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक किशोरी को नेपाल ले जा रहा था।
कंपनी कमांडर कमलेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर ककरहवा के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में है जो अपने साथ एक बैग भी लिया है। वहीं, इंस्पेक्टर ने रूटीन चेकिंग में लगे जवानों को मुस्तैद कर किया। इस बीच किशोरी और युवक सीमा पर पहुंचे। एसएसबी के जवानों ने नजदीक गांव की एक महिला को बुलाकर उसके द्वारा किशोरी से पूछताछ कराई गई तो पता चला कि युवक अब्दुल करीम निवासी ग्राम धरईचा थाना कोल्हुई जिला महराजगंज किशोरी को लेकर नेपाल जा रहा है। जबकि किशोरी जिला संतकबीरनगर की रहनेवाली बताई गई। एसएसबी ने किशोरी और युवक को मोहाना थाना के सुपुर्द कर दिया। मोहाना थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामला संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना का था। पकड़े गए युवक व किशोरी को बखिरा थाने के एसआई आनंद प्रकाश की अगुवाई में आई टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।