फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SSB caught six people with luggage

Siddharthnagar News: एसएसबी ने सामान के साथ छह लोगों को पकड़ा

Tue, 12 Dec 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
SSB caught six people with luggage
तुलसियापुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के विभिन्न बीओपी के जवानों ने मंगलवार को जांच के दौरान अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जाई जा रही वस्तुओं के साथ पांच नेपाली तस्करों सहित कुल लोगों को पकड़ा। पूछताछ के बाद बरामद सामान सहित कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी के लोहटी बीओपी के जवानों ने जांच के दौरान बाइक पर सवार नेपाल के ग्राम अजगरा थाना कृष्णानगर निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरि की बाइक को रोककर जांच की तो उनके पास चारपहिया वाहन के दो एक्सेल व दो रिम बरामद हुई। इसके अलावा धनौरा बीओपी के ही जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-559 के पास से चार साइकिल से आठ बोरी चावल के साथ नेपाल के गांव व थाना हरदौना निवासी विनोद, दीपक चौहान, ओमप्रकाश व रुपेश गुप्ता को पकड़ा। चरिगवां बीओपी के जवानों ने चरिगवां गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या-561/1 के पास दो बोरी यूरिया व दो बोरी फास्फेट के साथ शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चंदई निवासी राहुल को उनके साइकिल के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ करने के बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed