{"_id":"6679e315afd28d61e80065da","slug":"ssb-caught-38-bags-of-wood-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119649-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसएसबी ने पकड़ा 38 बोटा लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसएसबी ने पकड़ा 38 बोटा लकड़ी
Tue, 25 Jun 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों ने बगही गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा 38 बोटा शीशम की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व गिरफ्तार व्यक्ति को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति जयप्रकाश निवासी मानपुर थाना ढेबरुआ है। इस दौरान एसएसबी के एसआई नितीश कुमार, जयंत कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार सैनी, शैलेंद्र सिंह व वन विभाग के गार्ड गंगाराम विश्वकर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन