{"_id":"6515dd24a81064d36a053744","slug":"ssb-caught-27-bags-of-rice-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5497-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसएसबी ने 27 बोरी चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसएसबी ने 27 बोरी चावल पकड़ा
Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के स्थित ठोठरी बार्डर से एसएसबी के जवानों ने बृहस्पतिवार की भोर में नेपाल में चावल ले जाते हुए एक संदिग्ध को पकड़ा। उनके कब्जे से 27 बोरी चावल बरामद किया गया। पूछताछ के बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
हरिबंशपुर एसएसबी कैंप पर तैनात एसआई देवानंद को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल में चावल लेकर जाने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। कुछ तस्कर साइकिल पर चावल लादकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले थे कि जवानों ने एक तस्कर को दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि अन्य तस्कर साइकिल फेंक कर नेपाल भागने में कामयाब हो गए। एसएसबी ने एक तस्कर, चार साइकिल व 27 बोरी चावल पकड़ लिया। लिखापढ़ी करके कस्टम को सुपुर्द कर दिया। पकड़ने वाली टीम में एसएसबी के मनोज राम, नागेश्वर, धर्मेंद्र, दशरथ आदि मौजूद रहे। संवाद