फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SPY furious when taken into custody, furious with police

हिरासत में लेने से भड़के सपाई, पुलिस से नोंक-झोंक

Mon, 14 Dec 2020 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
SPY furious when taken into custody, furious with police
बांसी मार्ग पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

सपा कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं चमनआरा राइनी
पूर्व विस अध्यक्ष समेत कई नेता अस्थायी जेल भेजे गए, बाद में रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों के समर्थन में सपा के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित था। इसको देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। सक्रिय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रही। कई को उनके घरों में ही नजरबंद कर रखा गया था। पुलिस की नजरों से बचे सपाइयों को बीच रास्ते, सपा जिला कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं चमनआरा राइनी को भी हिरासत में ले लिया गया।
सपा के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सपा नेताओं की भी अलग-अलग रणनीति थी। पूर्व विधायक विजय पासवान, विजय यादव को उनके घर से ही हिरासत में ले लिया गया। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमनआरा राइनी पुलिस को चकमा देकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं, जहां किसान यूनियन की पंचायत में छुपी रहीं। बाद में भनक लगते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिए गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, उग्रसेन सिंह, चिनकू यादव, मो. जमील सिद्दीकी, कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, मो. इद्रीस राइनी, अजय चौधरी, मणींद्र मिश्रा मशाल, खुर्शीद अहमद, रमजान अली को हिरासत में लेकर जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में बने अस्थायी जेल भेज दिया गया। सायं पांच बजे सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

घरों में नजरबंद रहे सपा नेता
पुलिस की मुस्तैदी से कई सपा नेता घरों से नहीं निकल सके। उन्हें घरों में ही नजरबंद होना पड़ा। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य दिनेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव को पुलिस ने उनके पैतृक गांव कैथवलिया रेहरा पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उनके पिता पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिट्ठू प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, सुक्खू गौतम, विद्या प्रकाश गौतम भी साथ रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को आवास से बाहर नहीं जाने दिया गया। अब्दुल लतीफ, अमित दूबे, राम धीरज साहनी भी हिरासत में लिए गए। डिड़ई प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता दिनेंदर दत्त उर्फ छोटे यादव, रामभवन यादव, लवकुश तिवारी, दिलीप पाठक को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed