फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sports Festival: Students, teachers and employees will show their strength

क्रीड़ा महोत्सव : छात्र, शिक्षक और कर्मचारी दिखाएंगे दमखम

Sun, 03 Mar 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sports Festival: Students, teachers and employees will show their strength
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में पांच मार्च से द्वितीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव शुरू होगा, जो 14 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्रीड़ा परिषद की बैठक की गई है। महोत्सव में छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में द्वितीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए सभी संकाय के छात्रों से प्रतिभाग करने के लिए आवेदन मांगा गया है। छात्र, शिक्षक व कर्मचारी को अपने अपने संकाय के बनाए गए प्रभारियों को नाम नोट करवाना है। प्रतियोगिता में शतरंज, वॉलीबाल, क्रिकेट, 100, 200, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, त्रिपल कूद, खो-खो, रिले दौड़, रस्सा कस्सी, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबाल, जेबलीन थ्रो का आयोजन किया जाएगा। खेल के आयोजन को लेकर तयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल का आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। 10 दिवसीय प्रतियोगिता से खिलाड़ियों एक बार फिर खुद को तरासने का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष खिलाड़ियों को कम समय मिलने से बेहतर प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिला था। जिससे वॉलीबाल की टीम पिछले वर्ष नेशनल प्रतियोगिता में दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन नए वर्ष में जल्द ही प्रतियोगिता का आयोजन होने से खिलाड़ियों को अधिक समय तक अभ्यास करने का मौका मिलेगा। यह क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय कैंपस में ही होगा।
विज्ञापन


खेल व खिलाड़ियों की आयोजन का समय सारणी

पांच मार्च को महिला व पुरुष खिलाड़ियों का शतरंज और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छह मार्च को महिला व पुरुष का क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न होगा। जिसमें कला संकाय का कला संकाय से और विज्ञान संकाय का वाणिज्य संकाय से क्रिकेट मैच कराया जाएगा। सात मार्च को क्रिकेट का फाइनल मुकाबला और महिला पुरुष का दौड़ व कूद प्रतियोगिता कराया जाएगा। नौ मार्च को खो खो, जेबलिन थ्रो, कबड्डी, रस्सा कसी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 11 मार्च को फुटबॉल प्रतियोगिता व शिक्षक कर्मचारी का क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि अंतिम दिन 14 मार्च को शिक्षक व कर्मचारी के बीच रस्साकसी का मुकाबला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed