{"_id":"648f5e84e054ffd1a2070976","slug":"sport-cricket-tournament-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-95-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवेक आयुर्वेदा ने चौधरी गारमेंट को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवेक आयुर्वेदा ने चौधरी गारमेंट को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
Mon, 19 Jun 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढनीचाफा में जयहिंद नाइट क्रिकेट क्लब की ओर आयोजित आडार्म क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विवेक आयुर्देदा ने चौधरी गारमेंट धुसवा को तीन विकेट से हरा दिया। फाइनल मैच विवेक आयुर्वेदा बढनीचाफा व चौधरी गारमेंट धुसवा के मध्य खेला गया। जिसमें धुसवा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 76 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए विवेक आयुर्वेदा की टीम ने मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी जन्मेजय ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 35 रन बनाए। मैच के समापन पर समाज सेवी संतोष गुप्ता व राघवेंद्र प्रताप शर्मा ने विजेता, उपविजेता शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान अकबर अली, राहुल जयसवाल, दिनेश यादव, नूरे यादव, फूल चंद्र यादव, रोबोट यादव, मसउव्वर, राकेश यादव, अजय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन