फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special Secretary Urban Development learned the reality of development works

Siddharthnagar News: विशेष सचिव नगर विकास ने जानी विकास कार्यों की हकीकत

Sat, 17 May 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary Urban Development learned the reality of development works
: विधायक विनय वर्मा की शिकायत पर हुई नगर पंचायत शोहरतगढ़ व बढ़नी की जांच
विज्ञापन

: उच्चाधिकारियों को सौंपेगी जांच टीम अपनी रिपोर्ट, तब होगी आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात की तरफ से गठित जांच कमेटी ने विशेष सचिव नगर विकास सत्यप्रकाश पटेल के नेतृत्व में नगर पंचायत शोहरतगढ़ व बढ़नी में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण व जांच की। शनिवार को यहां पहुंची पांच सदस्यीय टीम व एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने डस्टबिन, बिजली, सफाई, नाली, सड़क, पेयजल सहित अन्य विकास कार्यों की गहनता से जांच की।
टीम जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। बताया कि जांच रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ में एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रतिमाह श्रमिकों को किए गए भुगतान व 15 वां वित्त ने पत्रावली की गहनता से जांच की। विशेष सचिव नगर पंचायत क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे इंटरलऍकिंग निर्माण कार्य, कंपोजिट विद्यालय गड़ाकुल व गड़ाकुल में पूरब तरफ स्थित पोखरे का सुंदरीकरण, सड़क तथा छतहरी में इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने कहा कि शासन का सख्त निर्देश हैं कि विकास के मद में जो भी निर्माण कार्य हो वह पूरी गुणवत्ता व ईमानदारी से कार्य किया जाए। इसके बाद बढ़नी नगर पंचायत में स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला पहुंची। जहां मौके पर अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने नगर पंचायत के दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों की जांच के बाद विशेष सचिव टीम के कस्बे के विभिन्न नालों, पटरियों, लाइटों एवं मुद्रा तर्जनी इत्यादि का निरीक्षण किया। बढ़नी स्टेशन रोड पर बन रहे नाले के निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने पानी के निकासी के लिए लेबल न होने की शिकायत की। गांधी आदर्श इंटर काॅलेज के पास नालों पर रखे गए ढक्कन एवं गंदगी का निरीक्षण किया, जहां नाले में गंदगी देखकर विशेष सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नालों के ढक्कनों को सही कराते हुए दोबारा बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव ने ईओ अजय कुमार को प्रमुख जगह पर लाइट लगवाने का निर्देश दिया और पचपेड़वा रोड, लोहिया नगर में तर्जनी प्वाइंट की जांच की। सार्वजनिक शौचालय के गंदगी एवं जर्जर हालात देखकर विशेष अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी अजय कुमार को एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान कस्बे के निवासी सागर मोदनवाल ने विशेष सचिव से सार्वजनिक शौचालय के संबंध में शिकायत की तो दूसरे पक्ष से कहासुनी होने लगी। अधिकारियों ने बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।


इस दौरान नगर विकास निकाय अध्यक्ष कमलजीत सिंह, मुख्य अभियंता नगर निकाय, श्रीवास्तव, सहायक लेखाधिकारी नगर निकाय इंद्रकुमार, ईओ अजय कुमार चौधरी, अवर अभियंता अश्वनी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सुनील अग्रहरि, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed