फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   special programm for making new voter

युवाआें को मतदाता बनाने को चलेगा विशेष अभियान

Wed, 05 Oct 2016 11:02 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने बुधवार को विकास भवन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के  दौरान निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8, 9, 22 व 23 अक्टूबर को विधान सभा निर्वाचक नमावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ऐसे युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोडने का काम किया जाएगा जिनका नाम शामिल नहीं है। 
विज्ञापन



उन्होंने इस काम में जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त अभियान दिवसों पर वे अपने मतदेय स्थलों पर समय से  पहुंच कर पुनरीक्षण का कार्य शत प्रतिशत सफल बनाना सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि सभी निर्वाचक व सहायक निर्वाचक अधिकारियों को अपने तहसील क्षेत्र में पडने वाले महिला डिग्री व इंटर कॉलेजों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में महिला वोटरों का नाम सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इस कार्य की मॉनीटरिंग के लिए निर्धारित तिथियों पर निरीक्षण के लिए 10 जोनल व 116 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 1959 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 1895 पर रैंप, 1905 पर पेयजल, 1157 पर विद्युत और 1724 पर शौचालय की सुविधा है। शेष मतदेय स्थलों पर कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed