फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Special buses will run during Holi, making travel easier.

Siddharthnagar News: होली में चलेंगी स्पेशल बसें, सफर होगा आसान

Thu, 26 Feb 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Special buses will run during Holi, making travel easier.
रोड़वेज सिद्धार्थनगर पर खड़ी बसें। संवाद
सिद्धार्थनगर। खुशियों के पर्व होली में सुगम और आसान यात्रा के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई है। इससे प्रदेश से घर लौटने वालों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें दिल्ली और लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रूट प्लान तैयार कर लिया है। वहीं, गोरखपुर और अन्य लोकल रूट पर सवारियों की मांग के हिसाब से बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा, जिससे लोगों को अपने घर तक पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या से गुजरना न पड़े।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर डिपो में कुल 60 बसें संचालित हो रही हैं। इसमें दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य रूट पर बसों को संचालन होता है। होली के दौरान यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बसों का रोस्टर बदला जाएगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, लखनऊ और आसपास के शहरों से अपने गांव-घर लौटते हैं। हर साल त्योहार के दौरान बसों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है या घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए सिद्धार्थनगर डिपो प्रशासन ने पहले से संचालित बसों के अतिरिक्त नई बसें लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की संभावित भीड़ और पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो और सभी सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसमें तीन रूट पर विशेष फोकस किया गया है, जहां से बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। माना जा रहा है कि बसों की संख्या बढ़ने से महानगरों से लौटने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो वीके गंगवार ने बताया कि होली को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना तैयार की गई है। होली पर इसे शुरू कर दिया जाएगा।

---
इन रूटों पर बढ़ेंगी अतिरिक्त बसें

दिल्ली-बढ़नी रूट पर पहले तीन बसें संचालित हो रही थीं। होली को देखते हुए यात्रियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। बढ़नी से नेपाल के यात्री भी आते हैं। ऐसे में इस रूट पर तीन अतिरिक्त बसें और चलाने की तैयारी है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर-बस्ती-दिल्ली रूट पर अभी तक छह बसें चलाई जा रही थीं। त्योहार के मद्देनजर एक अतिरिक्त बस और जोड़ी जाएगी। सिद्धार्थनगर-लखनऊ रूट पर पहले से आठ बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए चार और बसें बढ़ाई जाएंगी। इस प्रकार कुल 12 बसें इस मार्ग पर उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर और बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed