फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP workers raised slogans against the government, submitted memorandum

Siddharthnagar News: सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Aug 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
SP workers raised slogans against the government, submitted memorandum

विज्ञापन
-सपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मागं की
- 276 किसानों को फसल का मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को लेकर शोहरतगढ़ कैंप कार्यालय में जनसभा किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं देने सहित कई तरह के आरोप लगाए। इसके बाद कैंप कार्यालय से नारेबाजी करते हुए पैदल चल कर तहसील में तहसीलदार अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख उग्रसेन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम-तौलिहवा में जुलाई माह में आई भयंकर बाढ़ से सैकड़ों किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। अभी तक फसल का मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्राम तौलिहवा, फुलवारिया, कचरिहवा, खैरा, बालानगर, इटहिया, प्रतापपुर, लालपुर में सिर्फ तीस प्रतिशत लोगों को ही फसल का मुआवजा मिल सका। 276 लोगों को अभी तक नहीं मिला है। ग्राम भैसाही, चेचराफ, खखरा, खैरी, सरौता, पन्नापुर, टिकर, नाकोलडीह, चिरहगना, मुरुवतडीह समेत दर्जनों में बाढ़ राहत सामग्री अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बसाहिया टोला नौडीहवा निवासी खदेरु के मकान समेत आधा दर्जन मकान बानगंगा नदी के कटान से नदी में विलीन हो गया। जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला। महमुदवा ग्रांट स्थित पुल का एप्रोच बानगंगा नदी के कटान से संपर्क मार्ग के टूटने का खतरा मंडरा रहा है, जिसे अविलंब सही कराया जाए। बानगंगा मसिना बांध पर लगातार कटान से स्थानीय लोगों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसे तत्काल सही कराया जाए। इस दौरान सिद्धार्थ सिंह, सुभागी द्विवेदी, तसलीम खान, आशीष अग्रहरि, सुदीप सिंह, डब्लू सिंह, विजय कुमार चौधरी, रामू यादव, हरिनारायन यादव, हरिद्वार, गुड्डू सिंह, सोनू सिंह, विष्णु उमर, राजू पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed