फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP workers detained by police

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP workers detained by police
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम से 12 घंटे पहले ही सपा के कई नेताओं ने पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोड़ा गया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा करने पर समाजवादी पार्टी के छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल सैनिक को पुलिस ने रविवार रात को हिरासत में लेकर चिल्हिया थाने में पहुंचा दिया। हिरासत की सूचना पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिल्हिया थाने का घेराव कर भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को रिहा कर दिया। सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी का कहना था कि पुलिस जितनी ताकत से समाजवादियों को रोकने में लगा रही है, उससे कम कानून व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा के विधानसभा के अध्यक्ष हरि नारायण यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खुर्शीद अहमद खान, शशांक सिंह, रामू यादव, अबु बकर, शैलेंद्र शर्मा, डब्लू सिंह, अजय चौरसिया, राकेश दूबे, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed