{"_id":"089afcd321ee78367265df9dc933eaec","slug":"sp-withdrawl-from-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के चुनाव मैदान से हटी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के चुनाव मैदान से हटी सपा
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सियासी हलके में बड़े उलटफेर के साथ समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी वापस ले लिया। पार्टी आलाकमान की ओर से जारी पत्र में इस ब्लॉक से किसी को भी अधिकृत तौर से प्रत्याशी न बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि ब्लाक प्रमुख पद के टिकट के लिए आवेदन देने वाले दोनों दावेदार चुनाव लड़ सकते हैं।
पार्टी किसी को भी अधिकृत समर्थन नहीं देगी। नेतृत्व के इस फरमान के बाद जिले का सियासी पारा हाई हो गया है। इस बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के लिए इस ब्लॉक में जोड़-तोड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव खत्म होने के बाद से ही नौगढ़ ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए सत्ताधारी दल में होड़ मच गई थी। नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद जमील अहमद के भाई शफीक अहमद और संजू सिंह ने पार्टी के टिकट के लिए दावा पेश किया था। अंतिम समय तक दोनों दावेदार टिकट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए रहे। लिस्ट जारी हुई तो संजू सिंह के नाम पर नेतृत्व ने मुहर लगाई थी।
विज्ञापन
हालांकि अंतिम लिस्ट संशोधित जारी हुई थी, इससे ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस लिस्ट में अंतिम समय में कोई फेरबदल किया गया है।
बहरहाल, टिकट घोषित होने के बाद से मायूस दूसरा खेमा लगातार उलटफेर में लगा रहा। पार्टी के दिग्गजों और सियासी आकाओं से मिले विश्वास के आधार पर मैदान में डटे रहने के दावे किए जाते रहे। गुरुवार को ही शफीक अहमद ने स्पष्ट कर दिया था कि भले ही पार्टी ने उन्हें टिकट न दिया हो, मगर वह चुनाव में पूरी दमदारी से उतरेंगे। सपा के खेेमे में मची हलचल को उजागर करते हुए अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ही ‘चेयरमैन के भाई लड़ेंगे चुनाव’ नाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
इसके चंद घंटों बाद ही नेतृत्व ने अपना फैसला बदल लिया। चेयरमैन को लखनऊ बुलाते हुए हाईकमान ने नौगढ़ ब्लाक से कोई भी अधिकृत उम्मीदवार न उतारे जाने की घोषणा की है। हाईकमान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नौगढ़ ब्लाक से पूर्व में घोषित टिकट निरस्त कर दिया है। अब इस ब्लाक से पार्टी के दोनों प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।