फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP: The Habits Improve

आदतों में सुधार लाएं ः एसपी

Mon, 24 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
SP: The Habits Improve
बैठक लेते एसपी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में की गई। अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देशित किया। दरोगा व सिपाहियों को कई कानूनों का पाठ पढ़ाया गया। राज्य मार्गों पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग करने का निर्देश दिया। सिपाहियों की समस्याओं को सुना, उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। क्राइम कंट्रोल में असफल दरोगा पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर ने जिले में पहली क्राइम मीटिंग किया। कहा कि एक सप्ताह के कार्यकाल में यहां की पुलिसिंग से संतुष्ट नहीं हूं। आदतों में सुधार लाएं। थानेदार के साथ सिपाहियों को भी कानून का ज्ञान होना चाहिए। मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछा कि अगर कोई कार्यदायी संस्था मानक विहीन कार्य करे तो उस पर कौन सी धारा लगेगी। दो मिनट तक सन्नाटा छाया रहा। नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी सी बात नहीं मालूम तो एसओ मिश्रौलिया ने जवाब दिया।
विज्ञापन

हाई-वे रोड एक्ट व स्टेट रोड एक्ट के बारे में पूछा, लेकिन जवाब नहीं मिला। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के बाद जिस भी थाने में गया तो वहां सवाल किया जाएगा। जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, सीओ सदर अकमल खान, आरआई सीबी सिंह, एसओ ढेबरूआ सत्यप्रकाश यादव, एसओ मिश्रौलिया रवि राय, कपिलवस्तु एसके सरोज, मोहाना योगेंद्र सिंह यादव, लोटन इंद्रजीत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed