{"_id":"616089578ebc3e6c32117379","slug":"sp-siddharthnagar-news-gkp4122304109","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवजन सभा ने किसानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवजन सभा ने किसानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गल्ला मंडी पर लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी प्रकरण : इटवा में निकाला गया कैंडल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लखीमपुर खीरी की घटना में आरोपियों पर कार्रवाई न होने से सपाई गुस्से में हैं। समाजवादी युवजन सभा की ओर से बृहस्पतिवार धेंसा स्थित गल्ला मंडी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इसमें लखीमपुर खीरी की घटना में मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश सचिव युवजन सभा विजय चौधरी एवं जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में हुई घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। सभा को जिला उपाध्यक्ष दिलीप मणि त्रिपाठी व जिला महासचिव राकेश यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किस राज चौधरी, सद्दाम शाह, इम्तियाज सिद्दीकी, संजय द्विवेदी, अनुराग मिश्र, कंचन यादव, शकील चौधरी, प्रभु दयाल, रामसुमेर, घनश्याम, प्रहलाद, रामकुमार, ओमप्रकाश वर्मा, नारायण तिवारी, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।संवाद
वहीं इटवा में लखीमपुर में किसानों की मौत के मामले में शामिल आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके विरोध में नगर पंचायत इटवा में समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे की अगुवाई में सपा कार्यालय से मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान समाजवादी युवजन के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र इटवा के अध्यक्ष केके चौधरी, अब्दुल लतीफ, बीएन तिवारी, संतोष चौधरी, पप्पू चौधरी, शिव कुमार, नईमुल्लाह, संदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद