{"_id":"6a5e7851ea7c41863c0cda07","slug":"sp-sends-memorandum-to-governor-and-chief-minister-demanding-halt-to-action-against-jauhar-university-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-161541-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सपा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सपा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग
Tue, 21 Jul 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को ध्वस्त करने संबंधी आदेश निरस्त करने की मांग की गई।
सपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को अवैध निर्माण बताते हुए 15 दिन के भीतर ध्वस्त करने का नोटिस दिया गया है। उनका कहना है कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यदि इमारतों को गिराया जाता है तो हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस कार्रवाई से युवाओं में असंतोष और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार से छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की इमारतों को ध्वस्त करने संबंधी नोटिस और आदेश वापस लेने की मांग की। सपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्ला आजम पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर उन्हें रिहा किए जाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान मोहम्मद जफर, रमजान अली, अब्दुल कलाम, जय प्रताप यादव, रियाज खान, गुलजार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।