फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP's flaws in inspection

निरीक्षण में एसपी को मिलीं खामियां

Sun, 11 Feb 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
SP's flaws in inspection
डुमरियागंज थाने के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने रविवार को स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां मिली। रिकार्ड अधूरे मिलने पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने सभी दरोगाओं को इसे शीघ्र पूरा करने को कहा। सीओ और एसओ को निर्देश दिया कि बुधवार तक दस्तावेज पूरा कराकर अपने क्षेत्र के सभी होलिका दहन स्थलों का नजरी नक्शा तैयार कराएं और पुलिस ऑफिस में आएं। 
विज्ञापन

इसी थाने पर 22 फरवरी को डीआईजी का निरीक्षण प्रस्तावित है। निरीक्षण में कोई कमी न मिले, इसके मद्देनजर एसपी डुमरियागंज थाने पहुंचे थे। थाने के सामने बने उप निरीक्षक आवास परिसर और उसके बाउंड्री का जायजा लिया। बाउंड्री पर अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए खाली कराने का निर्देश दिया। महिला आरक्षी आवास के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। उसे विभाग को हैंडओवर किए जाने की जानकारी ली। थाना परिसर में बिखरे निर्माण सामग्री को एकत्रित कराकर परिसर को साफ सुथरा रखने को कहा। चारों हलकों के इंचार्ज एसआई और उनके हमराहियों का रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन

रजिस्टर पूरा न होने पर सीओ और इंस्पेक्टर को दो दिन के भीतर उसे पूरा कर मुख्यालय पर लाकर चेक करवाने के लिए निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने सभी हलका दरोगा को तीन दिन के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होलिका दहन वाली जगहों का नजरी नक्शा बनाने के साथ उन जगहों पर हुई घटनाओं का उल्लेख कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, पीआरओ आलोक श्रीवास्तव, एसआई हसन अब्बास, अभिषेक सिंह, राजेष कुमार, अनिल कुमार शर्मा, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed