{"_id":"58580f724f1c1b774fe3937f","slug":"sp-bjp-are-invading-owaisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, भाजपा पर हमलावर रहे ओवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, भाजपा पर हमलावर रहे ओवैसी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के गनेशपुर में जनसभा को संबोधित करते सांसद असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा/शोहरतगढ़। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सपा-भाजपा व संघ पर जोरदार हमला बोला है। नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ब्लैक मनी नहीं, गरीबों का खात्मा कर रही है। नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशानी मुस्लिमों और दलितों को है। इस तबके की आधी आबादी के पास बैंक खाता नहीं है। उन्होंने पीएम पर कटाक्ष किया तो सपा मुखिया पर भी तंज कसे। खुद को भाजपा के 200 सांसदों के बराबर बताया। बसपा और कांग्रेस के प्रति थोड़ी नरमी बरती।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गनेशपुर स्थित अलहरमैन आइडियल पब्लिक स्कूल परिसर में हुई सभा में ओवैसी बेबाक बोले। कहा कि सपा के लोग पुलिस-प्रशासन पर दबाव देकर यूपी में हमारी सभाएं नहीं होने दे रहे, लेकिन उनकी जुबां पर कोई कंट्रोल नहीं लगा पाएगा। मुलायम सिंह और ओवैसी के लिए कानून अलग-अलग नहीं हो सकता। कहा कि नोटबंदी से अब तक 120 लोग मारे गए हैं।
चार लाख लोगों की नौकरियां छिन गईं। पीएम ने गरीबों के पांच सौ के नोट छीनने के बाद हंस रहे हैं। पूरा देश लाइन में खड़ा है। पैसा हमारा है, बावजूद हम भिखारी बने हुए हैं। मुसलमानों की एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि बुआ-बबुआ की सियासत से ऊपर उठें। सपा-बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा में फेमिली ड्रापा चल रहा है।
विज्ञापन
विकास पूरी तरह ठप है। चुनाव से पहले सपा ने मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण का वादा किया था, लेकिन अब उन्हें वह वादा नहीं। यूपी में 70 मुस्लिम विधायक बेकार हैं। उनके मुंह पर सपा, बसपा और कांग्रेस का ताला पड़ा है। यह लोग कभी भी मुसलमानों का हित नहीं होने देंगे। विकास और बेहतरी के लिए यह समाज एआईएमएआईएम के साथ एकजुट हों।
सभा में संगठन के प्रदेश महासचिव सैयद रफत रिजवी ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले गांधी जी, संविधान लिखने वाले अंबेडकर व संविधान बचाने वाले ओवैसी भी बैरिस्टर हैं। इनके नेतृत्व में मजबूत मुल्क बनाने के लिए सभी एकजुट हों। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि ओवैसी का बीजेपी का एजेंट बताने वाली सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुस्लिम हित में उनके कार्यों पर सवाल उठाया। सभा की अध्यक्षता पूर्वांचल प्रभारी हाजी अली अहमद व संचालन फजले रसूल ने किया।
इस मौके पर उपेंद्र सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष मंजूर अहमद, जिलाध्यक्ष हामिद हुसैन, हाजी मो.निजामुल्लाह, डॉ.दानिश, जिला पंचायत सदस्य मो. उमर खान, मौलाना मो.अहमद इंबैदी, वीरेंद्र कुमार, रफीक अहमद, आबिद हुसैन, फसीह अख्तर उस्मानी, इजहार अहमद, मौलाना अताउल्लाह मदनी, रफीकुल्लाह, हबीबुर्रहमान कासमी, अनवर खान, मो.असलम, मौलाना इजहार अहमद असरी, निसात अली, रियाजुद्दीन, मौलाना अजमत हुसैन कादरी,मौलाना अब्दुल जब्बार, इस्माइल फैजी आदि मौजूद रहे।