फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP activists traveled from village to village

गांव-गांव घूमे सपा कार्यकर्ता

Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
SP activists traveled from village to village
उसका में साइकिल रैली निकालते सदर विधायक विजय पासवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सपा की साइकिल रैली रविवार को आरंभ हुई। दस दिवसीय रैली के पहले दिन दिग्गजों ने भी साइकिल चलाई। रैली में शामिल कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र की साइकिल रैली को उसका टेंपो स्टैंड चौराहे से विधायक विजय पासवान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक खुद भी साइकिल पर सवार होकर गांवों तक पहुंचे। रैली से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विजय पासवान ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है, प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार के असहयोग के बावजूद भी प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं रुकी। इसका श्रेय मुलायम सिंह यादव के देख-रेख में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व को जाता है। रैली में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दयाराम लोधी, अयोध्या साहू, संजय, शैलेन्द्र, राजू यादव, हरिराम यादव, लवकुश साहनी आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी। सपा की नीतियों व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने के लिए प्रदेश नेतृव के आह्वान पर पूर्व विधायक लालजी यादव के नेतृत्व में बांसी विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी सीमा जीवपुर गांव से पार्टी कार्यकर्ताओं ने  साइकिल यात्रा निकाली।
साइकिल यात्रा रवाना होने से पूर्व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास का काम किया है। इस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान को उनका वाजिब हक दिया है।

समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे हैं। इसके बाद जीवपुर से साइकिल रैली शुरू होकर गोल्हौरा पहुंची। रैली में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मो.इद्रीश पटवारी, ब्लाक प्रमुख बांसी सुरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख मिठवल प्रतिनिधि हैदर अली, प्रमोद अग्रहरि, कपिलदेव त्रिपाठी, माहताब आलम सन्नू, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed