फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP activists bicycle rally

सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली

Thu, 05 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP activists bicycle rally
पकड़ी बाजार में रैली को रवाना करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में विधायक विजय पासवान की अगुवाई में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। मोहाना क्षेत्र के सड्डा से शुरू हुई साइकिल रैली दुल्हा सुमाली, ककरहवा होते हुए धनगढ़वा में समाप्त हुई। 
विज्ञापन

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विजय पासवान ने कहा कि सपा ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए कई योजनाएं बनाईं, जिससे विकास की नई धारा सूबे में बही। गरीबों व किसानों का दर्द केवल सपा ने समझा और उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को चलाया।
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, शादी अनुदान आदि योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिला। सरकार के कार्यों से विरोधी दल के लोग हताश होकर अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा, जनता सब समझ रही है। आने वाले चुनाव में एक बार फिर सपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जोखन चौधरी, संजय पासवान, दयाराम लोधी, जलालुद्दीन, घनश्याम जयसवाल, भवानी शंकर, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, बाबूराम, राधेश्याम, विशंभर लाला श्रीवास्तव, वसीम मोहम्मद, समसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
वहीं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर बुधवार को समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा रैली गुड्डू खान के अगवाई में निकली गई, राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुबैदा चौधरी ने बृहस्पतिवार को रैली निकालकर कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चला कर लालपुर जम्हारिया, अन्हयारी होते हुए बभनी चौराहे पर पहुंची। बभनी चौराहे का भ्रमण कर रैली का समापन हुआ और  चौपाल लगा कर समाजवादी सरकार के कार्यों की  जानकारी दी गई।   इस दौरान घनश्याम, अतहर अली, रामकिशुन   चौधरी,  प्रेमचन्द, सादिक, एसनाउल्हा, रेहना खातून, बुधाइ, राममिलन, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
 वहीं डुमरियागंज में साइकिल यात्रा के पांचवेें दिन डुमरियागंज ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सलमान मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का रेला उमड़ पड़ा। रैली को वरिष्ठ सपा नेता व क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि अनीस हैदर लाले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल यात्रा पथरपुरवा चौराहे से शुरू होकर बनकटी, चकफतवा, मझरतिया, बिरवापुर, हबीवपुर, भालूकोनी, कारेखूट, भैंसहिया, हिसामुद्दीनपुर, परसा जमाल, सागररौजा, तेंदुहार से होते हुए बयारा चौराहे पर पहुंचा। जहां रैली सभा में तब्दील हो गई। सभा को वरिष्ठ सपा नेता अनीस हैदर लाले, शिवप्रसाद यादव, निक्कू यादव, बल्ली यादव, मोहम्मद रजा, इसरार अहमद, हलीम, जंगबहादुर, मानिराम, हरि रामपाल, शोहरता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सपा राज्य  कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह व सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रुप से कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मंझरिया चैराहे से शुरू होकर सिसहनिया, परसा, परईया, सीतारामपुर, रमवापुर, बडेपुरवा, बहादुरपुर, मरवटिया होते हुये गौराबाजार आदि गांवों का भ्रमण कर आमजन को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
पल्टादेवी में आयोजित सभा में राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार गरीब किसानों, व्यापारियों, मजदूरों व विद्यार्थियों की सच्ची हितैषी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, विजय प्रताप सिंह, टिंटू सिंह, रवि चौधरी, हरिनरायण यादव, फलाहारी बाबा, अब्दुल अजीज अंसारी, राम नरायन चौधरी, दीनानाथ, रवींद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
वहीं डुमरियागंज कस्बे में सपा नेता रामकुमार यादव चिनकू के नेतृत्व में साइकिल रैली गुरुवार को भी जारी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांवों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से लोगों को अवगम करवाया।

डुमरियागंज ब्लाक प्रमुख मिट्ठू प्रसाद यादव ने गुरुवार को गंगवारे चौराहे से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पथरा बाजार में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। रैली में अफसर रिजवी, घिसियावन यादव, अनिल गौतम विशाल सोनी, पवन यादव, लक्की शुक्ला, दिवाकर यादव, राजन तिवारी, चिरागी लाल मौर्य, नंदलाल, निक्कू यादव, बद्रीनाथ गुप्ता, राजेंद्र यादव, बुलबुल, राम निहाल यादव, चिनकू चौधरी, राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed