फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sonali won a bronze medal in state-level judo.

Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय जूडो में सोनाली ने जीता कांस्य पदक

Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sonali won a bronze medal in state-level judo.
विजेता सोनाली कक्षा 6। स्रोत विज्ञ​प्ति
सिद्धार्थनगर। खेल प्रतिभा के दम पर राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की कक्षा छह की छात्रा सोनाली ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में सोनाली ने प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोनाली का चयन जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नौगढ़ में आयोजित जनपदीय जूडो प्रतियोगिता के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। मंडल स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। सहारनपुर में हुए मुकाबलों में उसने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

सोनाली की उपलब्धि से विद्यालय परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव सहित शिक्षकों ने उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed