फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   son of chair person arrested in create obstruction in government work

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर चेयरमैन के प्रतिनिधि गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
son of chair person arrested in create obstruction in government work
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर चेयरमैन के प्रतिनिधि गिरफ्तार
विज्ञापन

शोहरतगढ़। कस्बे में बिजली निगम की टीम के छापा मारने और जांच में अवरोध उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चेयरमैन के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजली निगम की टीम ने पुलिस को तहरीर देकर चेयरमैन के प्रतिनिधि पर बिजली चोरी का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन से स्थिति की जानकारी ली।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रवर्तन दल ने बुधवार सुबह सात बजे शोहरतगढ़ कस्बे में घरों पर छापा मारा। जांच में कई उपभोक्ता बिजली कनेक्शन के मीटर से बाईपास कर एसी, फ्रीज चलाते पकड़े गए। शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता एवं उनके समर्थकों ने छापा मारने का विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते बिजली निगम की टीम ने कार्रवाई स्थगित कर दी और थाने पहुंच गई। सरकारी कार्य में बाधा डालने व बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शोहरतगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आरके कुशवाहा ने बताता कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी की टीम शोहरतगढ़ कस्बे में बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मार रही थी। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष के घर सहित कई उपभोक्ता बिजली मीटर में बाईपास कर एसी, फ्रीज आदि उपकरण चलाते हुए पकड़े गए। इस बीच नगर पंचायत के पुत्र सौरभ गुप्ता अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। किसी तरह टीम वहां से निकलकर शोहरतगढ़ थाने पहुंची और सरकारी कार्य में बाधा डालने व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे ने बताया कि विद्युत टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सौरभ गुप्ता व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद शांति व्यवस्था के लिए चिल्हिया थाना एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय मय फोर्स, ढेबरुआ थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, कठेला समय माता थानाध्यक्ष सौदागर राय मय फोर्स सहित क्यूआरटी टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed