फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Son made hayawana, father kadasa kata

पुत्र बना हैवान, पिता को गड़ासे से काटा

Sun, 02 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Son made hayawana, father kadasa kata
पथरा थाने में पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
पथरा। डांट से क्षुब्ध पुत्र ने शनिवार की रात सोते समय पिता को गड़ासे से काट डाला। घटना पथरा थाना क्षेत्र के तुरकोलिया तिवारी गांव की है। घटना के समय घर में पिता-पुत्र के अलावा कोई नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार की सुबह उनके लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तुरकोलिया तिवारी गांव निवासी सरायतुल्लाह (60) फेरी कर अंडा बेचता था। चार पुत्रों में मो. जैद (36) व मो. रफीक (25) मुंबई रहते हैं। दूसरे नंबर का पुत्र मो. उमर (29), सबसे छोटा मो. इरशाद (18), बहन शालिया (13) घर पर रहते हैं। शनिवार को घर में विवाद के बाद सरायतुल्लाह ने मो. उमर को डांट लगाई थी। मामला शांत होने के बाद सरायतुल्लाह की पत्नी क्षेत्र के मेहदूपार स्थित रिश्तेदारी में चली गई। शाम को इरशाद और शालिया भी गांव स्थित एक अन्य रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर लौटने पर दोनों काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो पिता लहूलुहान हाल में मृत पड़े थे। दरवाजा तोड़कर ग्रामीण अंदर घुसे तो कमरे में सरायतुल्लाह का शव खून से लथपथ था। पास में गड़ासा पड़ा था। शरीर पर धारदार हथियार से वार के अनगिनत निशान थे। मो. उमर की तलाश हुई तो वह छत पर बैठा मिला। उसके हाथ में काफी खून लगा हुआ था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मो.उमर मानसिक रूप से बीमार रहता है, जिसकी दवा भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका तलाक हो गया था। शनिवार को दिन में पिता से उसकी कहा-सुनी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के भाई हयातुल्लाह की तहरीर पर मो. उमर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed