फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Some part of the dam merged with the river, increasing the risk of flooding in many villages

नदी में विलीन हो गया बांध का कुछ हिस्सा, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ा

Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Some part of the dam merged with the river, increasing the risk of flooding in many villages
नदी में विलीन हो गया बांध का कुछ हिस्सा, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

शाहपुर (सिद्धार्थनगर)। भनवापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पेड़ारी के राजस्व गांव धनौहरा के पास राप्ती के मुहाने पर अर्द्धनिर्मित बांध में मानसून की पहली बरसात में ही कटान शुरू हो गई है। बांध का कुछ हिस्सा कटकर नदी में विलीन हो गया। बांध के कटान से प्रभावित लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों की 15 हजार आबादी भयभीत है।
बाढ़ से बचाने के लिए अर्द्धनिर्मित शाहपुर-भोजपुर परियोजना के रमवापुर उर्फ नेबुआ और धनौहरा गांव के पास मौजूद बांध के गैप को भरकर सिंचाई निर्माण खंड काम को पूरा करने में जुटा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, बांध निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। गैप भर कर गांव को सुरक्षित करने का दावा तो कर दिया गया, मगर मानसून की पहली बरसात में ही निर्माण की अनियमितता की पोल खुल गई। जिस जगह गैप भरा गया, वहां महज तीन दिन की बारिश के दौरान राप्ती के जलस्तर में वृद्धि होने से कटान तेज हो गई। शुक्रवार दोपहर तक बांध का आधा हिस्सा कटकर नदी में विलीन हो गया। अब गांव वालों को बाढ़ का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

नेबुआ गांव के प्रधान शिवपूजन वर्मा, रामपाल, सुनील यादव, सुभाष आदि ने बताया कि बरसात की शुरुआत में ही कटान देखकर बाढ़ का भय सताने लगा है। लोगों ने कटान को रोकने और बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम विकास कश्यप ने बताया कि बांध की कटान की जानकारी उन्हें नहीं है। पता करवाते हैं। अगर ऐसा है तो संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को सूचित कर कटान रुकवाने की व्यवस्था की जाएगी। सिंचाई विभाग के जेई विकास मिश्रा ने बताया कि बांध का एक हिस्सा धंस गया है, उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में मच सकती है तबाही
शाहपुर। मानसून की पहली बरसात में ही रमवापुर उर्फ नेबुआ और धनौहरा गांव के बीच बांध में कटान शुरू हो गई है। अगर बांध कट जाता है तो रमवापुर उर्फ नुबुआ और धनौहरा के अलावा राप्ती सिरसिया, पेड़ारी, धनौहरी, मछिया, खुरपहवा आदि गांवों में तबाही मच सकती ह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed