{"_id":"58f79d584f1c1beb02473436","slug":"solve-farmers-problem-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं का हो त्वरित समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं का हो त्वरित समाधान
siddharthnagar
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में किसान दिवस अंबेडकर सभागार में आयोजित हुआ। डीएम ने सभी अधिकारियों को किसानों की समस्या को त्वरित रूप से निपटाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि जनपद के किसानों की जो समस्याएं हैं संबंधित अधिकारी इसका त्वरित रूप से निस्तारण करें। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित हैं। किसान अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। गेहूं क्रय केंद्रों की किसी भी समस्या के लिए उनसे शिकायत की जा सकती है। सभी ट्यूबवेल पर एक आपरेटर तैनात किए जाएं और उसे अतिरिक्त ट्यूबवेल की जिम्मेदारी न दी जाए। नहरों की सफाई समय से पूरी कराएं, जिससे किसानों को सिंचाई की समस्या से न जूझना पड़े। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर वाल राइटिंग कराते हुए उपलब्ध वस्तु और मूल्य उल्लेखित किया जाना आवश्यक है। बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड सहित किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फसल बीमा का किसानों ने उठाया मुद्दा
सिद्धार्थनगर। अंबेडकर सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में भाकियू कार्यकर्ताओं ने फसल बीमा और गेहूं खरीद का मुद्दा उठाया। समस्याओं के जल्द निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक गुट के इटवा तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में कितने किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया गया है, इसके बारे में एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों का कब्जा है। इसकी जांच कराते हुए भूमि को जल्द कब्जा मुक्त कराया जाए। खराब नलकूपों को जल्द चालू कराया जाए। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद ने गर्मी से बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए गांवों में दवा छिड़काव कराई जाए। जिले के सूखे पड़े तालाब व पोखरों में जल्द पानी भरवाया जाए। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान यार मोहम्मद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, पंकज वर्मा, निराला मौय, राकेश, रामसेवक, रामलाल, किसलावती, रेनू, सरिता, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।