{"_id":"62526a3a7cf9df7273090032","slug":"soldiers-robbed-in-their-own-police-station-two-suspended-case-also-registered-sp-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: अपने ही थाने में सिपाहियों ने की चोरी, दो निलंबित, केस भी दर्ज, एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: अपने ही थाने में सिपाहियों ने की चोरी, दो निलंबित, केस भी दर्ज, एसपी ने की कार्रवाई
Sun, 10 Apr 2022 10:55 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:55 AM IST
सार
जांच में दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल हरिराम और देश दीपक वर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ मोहाना थाने में ही चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी का सामान थाने से निकालकर बेचने के मामले में एसपी ने मोहाना थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ थाने में ही चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। मोहाना थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सामान चोरी होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। बरामद सामान थाने में था। इस बीच बरामद सामान को थाने से निकालकर बेच दिया गया। मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचा तो जांच कराई गई।
विज्ञापन
जांच में दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल हरिराम और देश दीपक वर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ मोहाना थाने में ही चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि थाने से सामान चोरी करके बेचने के मामले में पुलिसकर्मी हरिराम यादव और देश दीपक वर्मा की संलिप्तता पाई गई थी। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की छानबीन चल रही है बाकी जो लोग भी संलिप्त होंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन