फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Social media became a big weapon in civic elections

Siddharthnagar News: निकाय चुनाव में सोशल मीडिया बना बड़ा हथियार

Thu, 04 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Social media became a big weapon in civic elections
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र की तीन नगर पंचायतों डुमरियागंज, भारतभारी व बढ़नीचाफा के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया बड़ा माध्यम बनता नजर आ रहा है। प्रत्याशी व उनके समर्थक, सोशल मीडिया पर ज्वलंत मुद्दों पर लोगों के लाइक व कमेंट को अपने वोट बैंक के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों नगर पंचायतों में आगामी 11 मई को मतदान होना है। चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष और सभासद पदों के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार दिन बीतने के साथ ही चरम पर पहुंचता जा रहा है। मतदाताओं को रिझाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार, नाचने-गाने वालों की टोलियों के साथ वोटरों को आकर्षित करने में जुटे हैं। मतदाताओं की बात करें तो वे सभी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखकर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। इन सबके बीच चुनावी जंग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप तथा ट्विटर पर दमदार तरीके से लड़ी जा रही है। उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने को जनता का सच्चा मसीहा साबित करने के लिए शब्दों का जाल बुनकर समर्थक प्रत्याशी के जीत का दावा करने के साथ उनके पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही तीनों नगर पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी अपने शबाब पर पहुंच चुकी है और प्रत्याशी, सारे हथकंडे अपना कर वोटरों को अपने पाले में लाने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed