{"_id":"57ee9d7a4f1c1b7927575a14","slug":"so-far-the-slowdown-elsewhere-in-the-by-election-euphoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में कहीं सुस्ती तो कहीं उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में कहीं सुस्ती तो कहीं उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोटन प्राथमिक विद्यालय अजान में वोट डालने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर शुक्रवार को हुए उपचुनाव में लोगों का मिला-जुला रूझान रहा। कहीं जमकर वोट बरसे तो कहीं मतदाताओं में सुस्ती दिखी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहे। भारी फोर्स की मौजूदगी में ग्रामीणों ने वोट डाला।
मतगणना 4 अक्टूबर को निर्धारित है। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के अहड़ी व सेहुड़ा पलिया वार्डों के चुनाव के पांच प्रत्याशी मैदान में थे। क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या एक सेहुड़ा पलिया सीट पर तीन महिलाएं आमने-सामने थीं। कुल 1610 वोटों के सापेक्ष 1054 मत पड़े।
वार्ड संख्या 30 अहड़ी सीट पर भी दो महिलाओं में मुकाबला रहा। यहां 1822 वोटों के सापेक्ष 911 मतदाताओं ने वोट डाला। कोतवाली प्रभारी जोगिया ईश्वरचंद प्रधान दोनों स्थानों के मतदान केन्द्रों के गतिविधियों की पल-पल जानकारी लेते रहे। सुरक्षा के बीच मत पेटिकाओं को सीट कर पोंलिग पार्टिंया रवाना हुई।
विज्ञापन
लोटन। ब्लॉक क्षेत्र के अजान गांव में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को उपचुनाव सकुशल संपंन हुआ। इसमें 66 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान थे। बता दें कि ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन के बाद यहां पद रिक्त हो गया था।
गांव में 1106 वोट पडने थे। जिसमें 737 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पेटिका को सील कर पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार अक्टूबर को होगा।