फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sneha became the fastest runner in 100, 200 meters

Siddharthnagar News: 100, 200 मीटर में स्नेहा बनीं सबसे तेज धावक

Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sneha became the fastest runner in 100, 200 meters
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 व 200 मीटर की दौड़ में स्नेहा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट स्टेडियम ने बुड़ा को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। जबकि महिला खो-खो प्रतियोगिता में केजीआर शोहरतगढ़ ने शोहरतगढ़ को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरर्थी मिठवल ने केजीबीबी मिठवल को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
बालिका 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्नेहा यादव ने प्रथम, मोनिका विश्वकर्मा ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर दौड़ में स्नेहा यादव ने प्रथम, प्रीति यादव ने द्वितीय व संजू गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालक सीनियर वर्ग में सिंगल प्लेयर में अब्दुल कयुम विजेता व सौरभ वर्मा उपविजेता रहे। बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में संजय जायसवाल व प्रिंस वर्मा विजेता और आनंद मोहन सिंह व ऋषभ टिबड़ेवाल उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के बालक सीनियर वर्ग में शक्तिमान ने प्रथम, सिद्धार्थ शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में शिवसांत ने प्रथम व सौरम ओझा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता के महिला खिलाड़ियों में सूधा पांडेय ने प्रथम, साक्षी अग्रहरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जो जितना प्रेक्टिस करेगा, उतना ही सफल होगा: गजेंद्र
जिला स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वर्चुअल के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन होने से खिलाड़ियों को आगे खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही खेल से जुड़े रहे है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर खेले है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितना प्रेक्टिस करता है, उतना ही उसका मनोबल बढ़ता जाता है। कहा कि वह दावे के साथ कह सकते है कि ऐसे खिलाड़ी निश्चित तौर पर आगे जाएंगे।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को आगे जाने का मौका मिलेगा। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इससे पहले समापन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान रिंकू पाल, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, सुमन सिंह, विपिन मणि त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed