फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Snake found in school premises, panic

Siddharthnagar News: विद्यालय परिसर में निकला सांप, दहशत

Sat, 09 Sep 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Snake found in school premises, panic
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया परिसर में मध्याह्न भोजन के बाद मैदान में खेल रहे छात्रों को सांप दिखने से हड़कंप मच गया। इससे बच्चे और शिक्षक डर गए। विद्यालय परिसर में घास-फूस एवं झाड़ है। भवन के कक्ष की खिड़की में दरवाजा नहीं लगा है। किचन गार्डेन में गंदगी फैली हुई है। प्रधानाध्यापक श्याम नारायण ने कहा विद्यालय परिसर मे गंदगी बहुत दिनों से है। प्रधान व बीडीओ बर्डपुर को लिखित सूचना के बाद भी कोई कार्य नहीं कराया गया। बच्चे छह माह से दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। कोई सुधार नहीं कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी बर्डपुर सुरेश कुमार ने कहा कि विद्यालय परिसर में सांप निकलने की जानकारी नहीं है, जल्द ही सफाईकर्मी से परिसर में साफ-सफाई करवाते हैं। दूषित पानी की जांच के लिए गांव में किट भेजा गया है। जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed